दर्जी का कठिनइयां नदी में मिला शव
बस्ती जिले में सिलाई का काम करने वाले दर्जी का शव रविवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित कठिनइयां नदी में उतराता हुआ मिला। रात में ये जब ये घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य इनकी खोजबीन में जुटे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन कर रही है।
संतकबीर नगर: बस्ती जिले में सिलाई का काम करने वाले दर्जी का शव रविवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित कठिनइयां नदी में उतराता हुआ मिला। रात में ये जब ये घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य इनकी खोजबीन में जुटे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के कांटे चौकी के अंतर्गत डारीडीहा गांव के निवासी 40 वर्षीय रामनेवास चौहान पुत्र विश्वनाथ का शव रविवार की सुबह करीब छह बजे गांव के दक्षिण कठिनइयां नदी में उतराता हुआ मिला। मृतक बस्ती जनपद के मुंडेरवा बाजार में सिलाई का काम करते थे। गांव के लोगों ने बताया कि रामनेवास गांव से एक किलोमीटर दक्षिण स्थित मुंडेरवा बाजार में सिलाई का काम करने के लिए जाते थे। बीते शनिवार को भी ये नित्य की भांति मुंडेरवा गए थे। परिवार देर रात तक इनकी प्रतीक्षा करता रहा लेकिन ये घर नहीं पहुंचे। नशे में ये प्राय: देर रात घर लौटते थे। बीते शनिवार की रात जब ये घर नहीं लौटे तो रविवार को भोर के समय परिवार के सदस्य इनकी तलाश में जुटे। ये कठिनइयां नदी के उस स्थान के पास पहुंचे जहां रामनेवास मछलियां पकड़ने के लिए जाल लगाया करते थे। यहां पर नदी में इनका शव उतराता हुआ देख पुलिस को सूचना दी।
रामनेवास का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिवार में पत्नी कमलावती के अलावा चार बेटे व एक बेटी हैं। इसमें 18 वर्षीय बेटे वीरेंद्र , 15 वर्षीय बेटी आशा, 12 वर्षीय बेटे मिटू, 10 वर्षीय बेटे रवींद्र और सबसे छोटे बेटे आठ वर्षीय पन्नेलाल हैं।
कांटे पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज कुमार पटेल ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं है। शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।