Move to Jagran APP

सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

पदाधिकारियों को वीरांगना महारानी दुर्गावती का स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM (IST)
सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

संतकबीर नगर: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का परिचय व सम्मान समारोह रविवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में हुआ। पदाधिकारियों को वीरांगना महारानी दुर्गावती का स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौंड ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मोदी और योगी के साथ है। कार्यकर्ता 2022 में पुन: योगी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर उत्साहित हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि मोर्चा पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। यह केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि एक सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है। विभिन्न योजनाओं में जनजाति के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष डा. कन्हैया गौड ने संगठन के कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद, संतोष कुमार, रमेशचंद्र, आनंद कुमार गौड़, हैप्पी राय, नंद कुमार, इंद्रजीत गुप्ता, अमर राय, ज्ञानेंद्र, एके गौड सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा ने झूठे वादे करके आम जनमानस को छला: प्रवीण चंद्र

संतकबीर नगर: भाजपा ने झूठे वादे करके आम जनमानस को छलने का कार्य किया है। अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए मन बना चुकी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने रविवार को दानोकुइयां,

सिसईमाफी, दशावां, उमिला, लहुरादेवा, केकरहो, सौरहा-सिहोरवां में न्याय पंचायत कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कहीं।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रही है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। जबकि यह सरकार रिकार्ड रोजगार देने का दावा कर रही है। जनता कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर रही है। अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह से कार्य करने को कहा। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मदनदास, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, ब्लाक अध्यक्ष मो. अकरम नजीर, परवेज अख्तर, सुनील कुमार पाण्डेय, चमन सिंह, अमित कुमार सिंह, ओबैदुर्रहमान, जमील अहमद, सैयद शफीकुर्रहमान, हफीजुर्रहमान, शमसुद्दीन, अख्तर हुसैन, रियाज अहमद, रिजवान अहमद, राजाराम आर्या, वाजिद अली, मैनुद्दीन, अब्दुल कलाम आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.