विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP की इस गड्ढे वाली सड़क को जल्दी बनाइए, बारिश के चलते स्कूली बच्चों और रोगियों के फिसलने की आ गई है नौबत

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:02 PM (IST)

संत कबीरनगर के बेलहर क्षेत्र के तीन प्रमुख संपर्क मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, ...और पढ़ें

आलमपुर-रसूलपुर लगभग दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग दो गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है।

आलमपुर-रसूलपुर लगभग दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग दो गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है।

HighLights

  1. बेलहर के तीन प्रमुख संपर्क मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील।

  2. स्कूली बच्चों, रोगियों और किसानों को आवागमन में भारी दुश्वारियां।

  3. ग्रामीणों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, मेंहदावल (संत कबीरनगर)। बेलहर क्षेत्र के तीन प्रमुख संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, रोगियों व किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, पर मरम्मत नहीं हुई।

बीएमसीटी मार्ग से आलमपुर-रसूलपुर लगभग दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग दो गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है। जगह-जगह एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी प्रकार लोहरौली जंगल दशहर मार्ग से बढ़या होते हुए डिगेश्वर नाथ मार्ग क्षतिग्रस्त है।

3 किलोमीटर लंबा मार्ग श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। डिगेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क पर गिट्टी निकल आई है, डामर खत्म हो चुका है। पैदल चलना भी मुश्किल है। इसी प्रकार पकड़ी आरजी से लोहरजोतिया, भगुरी, बरगदवां होते हुए पिपरा मार्ग की स्थिति भी काफी खराब है। लगभग पांच किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है।

इस सड़क से आवागमन करने में लोगों को काफी असुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग विंदकेश यादव ने कहा कि जो सड़कें टूटी हुई हैं, उनकी मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाएगी। बरसात के कारण कार्य रुका हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।