विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो कोर्ट ने दर्ज करने का दिया आदेश

Published: Wed, 03 Jun 2026 10:58 AM (IST)

संतकबीर नगर में पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में अभिषेक कुमार व उसकी चाची प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार पंचम ने वादिनी के प्रार्थना पत्र पर दिया, जिसमें आरोपी पर तीन साल से बहला-फुसलाकर संबंध बनाने का आरोप है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पॉक्सो कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश।

  2. नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप।

  3. आरोपी अभिषेक, चाची प्रियंका पर धमकी का आरोप।

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने तथा शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में अभिषेक कुमार, निवासी थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती, तथा प्रियंका पत्नी सुनील कुमार, निवासी रुधौली जनपद बस्ती, के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

वादिनी ने अपने अधिवक्ता राकेश मिश्रा के माध्यम से न्यायालय में धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि उसकी चाची की बहन का पुत्र अभिषेक कुमार उसके घर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान वह पिछले तीन वर्षों से प्रेमपूर्ण बातें कर उसे बहलाता-फुसलाता रहा।

वादिनी के अनुसार फरवरी 2024 में अभिषेक उसे खलीलाबाद स्थित मनियरा पेट्रोल पंप के सामने एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद भी वह लगातार शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा। जब भी वादिनी विवाह की बात करती, वह बालिग होने के बाद शादी करने की बात कहकर टाल देता था।

यह भी पढ़ें- फर्जी जीएसटी गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, दूसरी कंपनियों को पहुंचाते थे ITC का लाभ

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि बालिग होने के बाद जब वादिनी ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो अभिषेक ने 17 फरवरी 2026 को बस्ती के अमोली स्थित रविदास मंदिर में शादी करने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर अभिषेक ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही अभिषेक और वादिनी की चाची प्रियंका ने उसके साथ अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आदेश दिया है कि आरोपों के संबंध में उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक प्रक्रिया के अनुसार विवेचना कराई जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।