आरएफसी ने धान खरीद केंद्रों की जांच की
आरएफसी-बस्ती मंडल श्रीप्रकाश मिश्र ने शुक्रवार को जनपद के तीन धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इन्होंने काटा-बांट, बैनर, अधिकारियों के दूरभाष नंबर सहित अन्य की जांच की। इसके अलावा इन खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की।
संतकबीर नगर: आरएफसी-बस्ती मंडल श्रीप्रकाश मिश्र ने शुक्रवार को जनपद के तीन धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इन्होंने काटा-बांट, बैनर, अधिकारियों के दूरभाष नंबर सहित अन्य की जांच की। इसके अलावा इन खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की।
आरएफसी बस्ती मंडल ने बघौली स्थित मार्के¨टग केंद्र पर जांच के दौरान प्रभारी अनिल कुमार उपस्थित मिलें। यहां पर एक किसान का धान तौलवाया जा रहा था। वहीं पीसीएफ के तिलाठी केंद्र की जांच करने पर प्रभारी वीरेंद्र कुमार उपस्थित मिलें। प्रभारी ने कहाकि वे संपर्क कर 17 नवंबर यानी शनिवार से किसानों से धान खरीद शुरु कर देंगे। इसके इतर सेमरियावां स्थित मार्के¨टग के केंद्र पर प्रभारी श्रीमती निशां वर्मा उपस्थित मिलें। यहां पर एक किसान का धान तौलवाया जा रहा था। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि मार्के¨टग के इंस्पेक्टरों का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार आंदोलन समाप्त हो गया है। वहीं पैक्स समितियों के सचिव भी आश्वासन पर मान गए हैं। अब धान खरीद में तेजी आने की संभावना है।