Move to Jagran APP

छठ मइया की प्रतिमा स्थापना से रौनक

छठ महापर्व के मद्देनजर मंगलवार को शहर में छठ माता की प्रतिमा स्थापित हुई। शहर के गोला बाजार हनुमान गढ़ी, शुगर मिल, पक्का पोखरा पर पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापना करके पूजन हुआ। पूरे दिन पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को मइया रानी के जयकारे व भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM (IST)
छठ मइया की प्रतिमा स्थापना से रौनक
छठ मइया की प्रतिमा स्थापना से रौनक

संतकबीर नगर : छठ महापर्व के मद्देनजर मंगलवार को शहर में छठ माता की प्रतिमा स्थापित हुई। शहर के गोला बाजार हनुमान गढ़ी, शुगर मिल, पक्का पोखरा पर पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापना करके पूजन हुआ। पूरे दिन पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को मइया रानी के जयकारे व भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

loksabha election banner

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर पर्व पूर्वांचल का महापर्व बन गया है। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में अटूट श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाया जाता है।

पर्व के मद्देनजर नगरपालिका खलीलाबाद द्वारा समय माता मंदिर, पुरानी तहसील स्थित बड़े पोखरे, रेलवे स्टेशन के पास, महाविद्यालय मार्ग, गोलाबाजार में व्यापक प्रबंध रहे। जनपद के विभिन्न स्थानों पर छठ की छटा देखती ही बन रही है। समूचा वातावरण आस्था व विश्वास में रमा है।

सड़क, नदी, घाट, सरोवर विद्युत बल्बों की साज-सज्जा से सुसज्जित रहा।

चुरेब संवाददाता के अनुसार कौवाटार, पचपोखरी, मीरंगज, भुअरिया, भुजैनी, कांटे, बूधा, टेमा, कुर्थिया, ढोढई, जूरी, भदाह, भाटपार, मनियरा ढाबा, उमिला, डडवा, भाटपार सरैया, ककरहिया में छठ पर्व पर व्यापक इंतजाम रहे।

---

सुबह से ही गुलजार रहा घाट व पूजा स्थल

- पूजा स्थलों पर दोपहर से रौनक रही। निर्धारित स्थलों पर मेले जैसा ²श्य बन रहा। महापर्व पर संतान प्राप्ति व दीर्घायु मनोकामना के साथ पूजन-अर्चन की व्यापक तैयारियां है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.