रामकुमार सिंह बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के क्षेत्र संयोजक
केंद्रीय कोर कौंसिल के निर्णय के बाद रामकुमार सिंह को क्षेत्र संयोजक नियुक्त किया गया है।
संतकबीर नगर : भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरविद केशरी ने हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह को संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र संयोजक नियुक्त किया है।
यह जानकारी संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संरक्षक रामजन्म सिंह ने दी और बताया कि केंद्रीय कोर कौंसिल के निर्णय के बाद रामकुमार सिंह को क्षेत्र संयोजक नियुक्त किया गया है। इससे पहले रामकुमार गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष थे। नया दायित्व मिलने के बाद उनके पास अब गोरक्ष प्रांत, काशी प्रांत, अवध प्रांत और कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत की भी जिम्मेदारी आ गई है। क्षेत्र संयोजक बनने पर रामकुमार सिंह को पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, प्रांत संयोजक अरविन्द विक्रम चौधरी, प्रांत प्रभारी पवन सिंह, संयोजक शोध व विकास प्रभाग के डा. हरिद्वार शुक्ल, गोरक्ष प्रांत के महामंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह, मुकेश तिवारी, आनंद केडिया, विजय सिंह, डा. आलोक कुमार दूबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है। डीएम से मिले मगहर महोत्सव बचाओ समिति के सदस्य
संतकबीर नगर : मगहर महोत्सव बचाओ समिति के सदस्य बुधवार को जिलाधिकारी से मिले। मगहर महोत्सव स्थगित होने से नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर महोत्सव कराने की मांग की।
समिति के संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और कहा कि मगहर महोत्सव मात्र मेला नहीं बल्कि कबीर से जुड़े आस्था का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के स्थगित होने से इसके इतिहास से छेड़छाड़ का प्रयास है। इस मौके पर अवधेश सिंह, सत्य नारायण वर्मा, फैज खान फैजी, तनवीर अहमद, पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, अब्दुर्रहमान विक्की खां, अरूण कुमार, शंभू निषाद, मोहम्मद आरिफ,धर्मेद्र कुमार, प्रवेश वर्मा, महेश पांडेय आदि लोग शामिल रहे।