विभाजन विभीषिका दिवस पर निकली रैली, लगी प्रदर्शनी
क्त्रड्डद्यद्यब् श्रह्वह्ल श्रठ्ठ क्कड्डह्मह्लद्बह्लद्बश्रठ्ठ ॥श्रह्मह्मश्रह्म ष्ठड्डब् द्गफ्द्धद्बढ्डद्बह्लद्बश्रठ्ठ द्धद्गद्यस्त्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर निकली रैली, लगी प्रदर्शनी
जासं, संतकबीर नगर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रविवार को हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज-खलीलाबाद में मनाया गया। रैली निकाली गई व प्रदर्शनी लगायी गई। मत्स्य राज्यमंत्री डा. संजय निषाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस मनाकर घटना को याद कर रहे हैं।
भारत के सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में शरणार्थियों के योगदान विषय पर सर्वाधिक अंक हासिल करके एचआर इंटर कालेज की कक्षा 12 वीं की मृदुला त्रिपाठी प्रथम, इसी विद्यालय की निधि यादव द्वितीय व अव्या पांडेय ने तृतीय स्थान पाया। वहीं ऋतिका यादव, रोशनी यादव, सानिध्य को सांत्वना पुरस्कार मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह व संत मोहन त्रिपाठी ने इन्हें पुरस्कृत किया। सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, डीएम दिव्या मित्तल, एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, प्रबंध समिति सदस्य कैलाशपति रूंगटा, सतविन्दर पाल सिंह, अरूण कुमार ओझा, इंद्रेशधर दूबे, मनोज कुमार मिश्र, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे। धनघटा तहसील के शनिचरा बाजार में भाजपाइयों ने रविवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाला। भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य राम अजोर कसौधन ने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी भयानक है। उन्हीं की याद में मौन जुलूस निकालकर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर राकेश पाठक, बब्बन शर्मा, अशोक यादव ,भरत भुआल चौधरी, अनिल जायसवाल, कपिल देव कनौजिया आदि मौजूद रहे।