Move to Jagran APP

राजा सुहेलदेव ने किया कुरीतियों से संघर्ष

धनघटा तहसील क्षेत्र के चपरा पूर्वी में मंगलवार को राजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राजभर समाज के लोगो ने उनके विचारों को जीवन का अंग बनाकर सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राजभर ने कहा कि राजा सुहेल देव ने ¨हदुत्व की लड़ाई में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। देश का सम्मान बचाने के लिए मुगलों से लड़ाई में उनकी जान चली गई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:47 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:47 PM (IST)
राजा सुहेलदेव ने किया कुरीतियों से संघर्ष

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र के चपरा पूर्वी में मंगलवार को राजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राजभर समाज के लोगो ने उनके विचारों को जीवन का अंग बनाकर सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राजभर ने कहा कि राजा सुहेल देव ने ¨हदुत्व की लड़ाई में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। देश का सम्मान बचाने के लिए मुगलों से लड़ाई में उनकी जान चली गई थी। राजभर समाज द्वारा अपने युग पुरुष की जयंती हर वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपना अतीत भूल जाता है उसका इतिहास समाप्त हो जाता है। राजभर समाज के लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा पर जोर देना चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विस्तार से उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। राजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सभी ने कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संकल्प लिया। मौके पर लक्ष्मी प्रसाद राजभर,केशव राजभर,लालजी राजभर,राजकरन लक्ष्मी राजभर,रमेश राजभर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.