दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस दो दिनों से आरोपित की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपित को पौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस दो दिनों से आरोपित की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपित को पौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि शमशाद पुत्र मुमताज पर रविवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे उसे पौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने ले आकर उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक दयानाथ, मिथिलेश मिश्रा, सत्यवीर यादव आदि शामिल रहे।