Move to Jagran APP

सुबह कतार, दोपहर में इंतजार, शाम को बढ़ी रफ्तार

अमिलहवा के बूथ 88 पर 531 में 203बूथ 89 पर 425 में 140 तथा 90 पर 568 में 252 मत लगभग 12 बजे तक पड़ चुके थे। इसी प्रकार का हाल लगभग जिले के सभी बूथों पर रहा। दिन में चार बजने के बाद एक बार फिर से मतदान में तेजी आई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM (IST)
सुबह कतार, दोपहर में इंतजार, शाम को बढ़ी रफ्तार
सुबह कतार, दोपहर में इंतजार, शाम को बढ़ी रफ्तार

संतकबीर नगर: पंचायत चुनाव में गुरुवार को मतदाताओं का उत्साह बना रहा। मतदान के लिए सुबह सात बजे से पूर्व ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। मतदाताओं का मतदान स्थलों पर मतदाताओं का हुजूम रहा। सुबह ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार लग गई। जो दोपहर करीब 11.30 बजे तक बनी रही। दोपहर होते मतदाता कम हो गए। दोपहर दो बजे के अनेक स्थानों पर मतदान कर्मी मतदाताओं का इंतजार करते दिखे। शाम को एक बार फिर चहल पहल बढ़ी।

loksabha election banner

विकास खंड बघौली क्षेत्र के सिहटीकर स्थित बूथ पर काफी संख्या में मतदाता मतदान के लिए उमड़े। दिन में 3:30 बजे यहां लगभग पांच दर्जन से अधिक लोग कतार में लगे दिखे। सुबह मतदान की तेजी का आलम रहा कि भगवानपुर के बूथ संख्या 105 पर 650 मतों में 98, बूथ 106 पर 557 में 83,बूथ 104 पर 656 मे 100 तथा बूथ 107 पर 738 मतों में 155 मत 10:30 बजे तक पड़ चुके थे। इसी प्रकार परसा कला स्थित बूथ 47 पर 530 मतों में 186 तथा बूथ 46 पर 470 मतों में 143 मत 10:45 बजे तक पड़ चुके थे। पचपोखरी के बूथ 85 पर 674 में 157 मत,बूथ 84 पर 594 में 149 मत, 83 पर 825 में 176 मत तथा 82 पर 609 में 160 मत लगभग 11:30 बजे तक पड़े थे। आटा कला के बूथ पर कुल 1640 मतों में लगभग 500 मत दोपहर 12 बजे तक पड़ चुके थे।

अमिलहवा के बूथ 88 पर 531 में 203,बूथ 89 पर 425 में 140 तथा 90 पर 568 में 252 मत लगभग 12 बजे तक पड़ चुके थे। इसी प्रकार का हाल लगभग जिले के सभी बूथों पर रहा। दिन में चार बजने के बाद एक बार फिर से मतदान में तेजी आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.