क्रय केंद्रों का एसडीएम ने लिया जायजा
संतकबीर नगर : धान खरीद का समय शुरू होते ही प्रशासन ने क्रय केंद्रों पर निगरानी तेज कर दिया है। इसी क
संतकबीर नगर : धान खरीद का समय शुरू होते ही प्रशासन ने क्रय केंद्रों पर निगरानी तेज कर दिया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मेहदावल जसधीर ¨सह ने शुक्रवार को आधा दर्जन क्रय केंद्रों का जायजा लिया तथा किसानों का धान खरीदने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। एसडीएम जसधीर ¨सह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मेहदावल ब्लाक में स्थित साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर खरीद शुरू नहीं होने पर चेतावनी जारी करते हुए तत्काल खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया। हॉट शाखा मेहदावल (कुसम्हा) में 287 क्विंटल अभी तक धान की खरीद हुई पाई गई है। यहां पर धान खरीद तेज करने को लेकर निर्देश दिया गया। हॉट शाखा सांथा में जांच करने पर पता चला कि यहां भी अभी धान खरीद शुरू नहीं हुआ है लेकिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू किया है और जल्द धान लाने की बात कही जा रही है। क्रय केंद्र जंगल दशहर में 250 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है यहां पर तौल मशीन व गोदाम का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों का धान खरीदने का निर्देश दिया गया है तथा समय से भुगतान करने आदेश दिया गया है।