लोकसभा चुनाव में मुंह की खाएगी भाजपा
संतकबीर नगर : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुंह की खाएगी। जनता भाजपा के खोखले वादों को पूरी
संतकबीर नगर : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुंह की खाएगी। जनता भाजपा के खोखले वादों को पूरी तरह समझ चुकी है। यह कहना है दिल्ली के मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी का। त्रिपाठी मेहदावल में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के जुमलों को मतदाता समझ चुका है। मीडिया से बातचीत में त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने विकास कार्यों से दिल्ली की अलग पहचान बनाई है। पार्टी के विकास कार्यों को जनता समझ रही है। भारतीय जनता पार्टी की हार अपने आंतरिक झगड़ों की वजह से होगी। हाल में जिले में हुई घटना इस बात का प्रमाण है। यह स्थिति कमोवेश देश के हर हिस्से में भाजपा की है। सांप्रदायिक ताकतों को देश से बाहर करने के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश में हर संभव प्रयास करेगी।
--------------------------