लोककल्याण के लिए की गई प्रार्थना
संतकबीर नगर : गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में रविवार को यज्ञ करके महामंत्र का जाप किया गया। पूजन-अर्
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 11:01 PM (IST)
संतकबीर नगर : गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में रविवार को यज्ञ करके महामंत्र का जाप किया गया। पूजन-अर्चन करके विश्व शांति व लोक कल्याण की कामना की गई। यहां सभ्य समाज की स्थापना के सद् कर्म व सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की हुई।
शक्तिपीठ पर सुबह संकल्प के साथ सामूहिक यज्ञ अनुष्ठान हुआ। हवनकुंड में आहूतियां प्रदान कर गायत्री महामंत्र का जप किया गया।
आचार्य रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि शक्तिपीठ से मानवहित में कार्य किए जा रहे हैं। समाज से कुरीतियों का उन्मूलन कर भेद भावना तमस हटाने के लिए अनेकों प्रकल्प संचालित हो रहे हैं।
इस मौके पर राधेश्याम शास्त्री, कौशलेश पांडेय, शोभनाथ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें