Move to Jagran APP

सिर्फ 50.41 फीसद लाभार्थियों के बने पीएम आवास

पीडी ग्राम पंचायतों व ब्लाक मुख्यालयों का बीच-बीच में कर रहे दौरा

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 11:07 PM (IST)
सिर्फ 50.41 फीसद लाभार्थियों के बने पीएम आवास
सिर्फ 50.41 फीसद लाभार्थियों के बने पीएम आवास

संतकबीर नगर: शासन व प्रशासन की सख्ती के बाद भी पिछले वित्तीय सत्र 2020-21 के सिर्फ 50.41 फीसद प्रधानमंत्री आवास बन पाए हैं। आवास निर्माण कार्य की प्रगति जिले में काफी खराब है। हालांकि पीडी-डीआरडीए ग्राम पंचायतों व ब्लाक मुख्यालयों का बीच-बीच में दौरा भी कर रहे हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पिछले वित्तीय सत्र 2020-21 में जिले को 21555 आवास बनाने का लक्ष्य मिला था। इसके तुलना में 21510 को पहली, 20625 को दूसरी व 12815 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी गई है। पहली-70 हजार रुपये, दूसरी-40 हजार रुपये व तीसरी किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को 10 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये मिलते हैं। पहली किस्त से नींव स्तर तक कार्य कराना होता है। दूसरी किस्त से छत स्तर तक दीवार का कार्य पूर्ण करना होता है। जबकि तीसरी किस्त से छत बनवाना होता है। पंचायत सचिव की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर लाभार्थियों को किस्त की राशि दी जाती है। पंचायत चुनाव के चलते यह कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा सात माह में दो बार पंचायत सचिवों के तबादला किए जाने की वजह से प्रगति पर बुरा असर पड़ा। यही कारण है कि अब तक पिछले वित्तीय सत्र के महज 10844 पीएम आवास ही पूर्ण हो पाए हैं। शेष आवास कब पूर्ण होंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। जनपद के ब्लाकों की यह है स्थिति

ब्लाक : लक्ष्य : पहली : दूसरी : तीसरी किस्त: पूर्ण आवास

बघौली : 2325 : 2325 : 2310 : 1670 : 1555

बेलहरकलां : 1857 : 1853 : 1778 : 793 : 761

हैंसर बाजार: 2848 : 2846 : 2754 : 1854 : 1273

खलीलाबाद: 1385 : 1384 : 1336 : 992 : 886 मेंहदावल : 1667 : 1663 : 1647 : 1087 : 993

नाथनगर : 3716 : 3698 : 3532 : 2206 : 1779

पौली : 2192 : 2190 : 1975 : 950 : 737

सांथा : 2832 : 2820 : 2600 : 1295 : 1340

सेमरियावां: 2733 : 2731 : 2693 : 1968 : 1520

योग : 21555 : 21510 : 20625 : 12815 : 10844 पंचायत चुनाव, बारिश और पंचायत सचिवों के तबादले की वजह से आवास के निर्माण कार्य पर बुरा असर पड़ा है। प्रगति में सुधार के लिए वह ग्राम पंचायतों व ब्लाक मुख्यालयों का बीच-बीच में दौरा कर रहे हैं। सभी के सहयोग से जल्द ही प्रगति में सुधार कर लिया जाएगा।

डीडी शुक्ला, परियोजना निदेशक-जिला ग्राम्य विकास अभिकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.