Move to Jagran APP

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल : बघेल

उन्होंने सभी से पौधारोपण करने की अपील की तथा हर घर तिरंगा लगाने का भी अनुरोध किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:17 PM (IST)
पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल : बघेल
पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल : बघेल

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल : बघेल

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बेलहर, संतकबीर नगर: बेलवा सेंगर में पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने 30 पंचवटी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम आजादी की 75वीं वर्षगाठ का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। पर्यावरण का संरक्षण बेहद आवश्यक है। सभी को अपने स्तर से पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। विधायक ने कहा कि सही मायनों में स्वतंत्रता का अर्थ है प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करना। इसमें पर्यावरण को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधारोपण करने की अपील की तथा हर घर तिरंगा लगाने का भी अनुरोध किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विनोद पांडे, सतीश चंद्र मिश्र, अरुण सिंह, विवेक सिंह, शेरू सिंह, महेश लोधी, पवन सोनी, गोपाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.