क्वारंटाइन में रह रहे लोगों ने किया प्रदर्शन
दूसरे राज्यों से आए लोगों को गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बरघाट पर क्वारंटाइन किए गए दस लोगों ने भोजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।
संत कबीरनगर: दूसरे राज्यों से आए लोगों को गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बरघाट पर क्वारंटाइन किए गए दस लोगों ने भोजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।
राजस्थान, दिल्ली आदि प्रदेशों से आए लोगों ने बताया कि गांव में किसी के घर पर भोजन बन रहा है तो वही भोजन दिया जा रहा है। प्रशासन ने ग्राम प्रधान को बाहर से आए लोगों को रहने, खाने की जिम्मेदारी दी है लेकिन वे यहां झांकने तक नहीं आए। मंगलवार को किसी को भोजन नहीं मिल सका। जिससे लोग काफी नाराज हैं और क्वारंटाइन में नहीं रहने की धमकी भी दे रहे हैं। मेंहदावल एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर व तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है।