दो चचेरी बहनों समेत 6 पीसीएस में चयनित
संतकबीर नगर: पीसीएस 2016 का रिजल्ट जिले के लिए काफी अच्छा रहा। दो चचेरी बहनों व सीओ खलीलाबाद समेत
संतकबीर नगर: पीसीएस 2016 का रिजल्ट जिले के लिए काफी अच्छा रहा। दो चचेरी बहनों व सीओ खलीलाबाद समेत छह लोगों का चयन पीसीएस में हुआ है। जिले की इस उपलब्धि पर सभी लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
जिला मुख्यालय के टीचर्स कालोनी में रहने वाली दो बहने एक साथ ही पीसीएस - 2016 की परीक्षा में चयनित हुई हैं। वर्षा ¨सह अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनी हैं, तो दूसरी बहन आभा ¨सह डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पद पर चयनित वर्षा ¨सह जिला मुख्यालय के टीचर्स कालोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता अरुण कुमार ¨सह एलर्आइसी खलीलाबाद में विकास अधिकारी हैं। जबकि उनके भाई आनंद कुमार सिह खलीलाबाद में दंत चिकित्सक हैं। वर्षा ने 2003 में मेहदावल के डीएवी कालेज से हाईस्कूल किया तथा 2005 में एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद से इंटरमीडिएट, गोरखपुर के पूर्वांचल डेंटल कालेज से 2013 में बीडीएस हैं। इसके बाद वे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बनी, लोअर पीसीएस में अधिशाषी अधिकारी के पद पर भी उनका चयन हुआ। आभा ¨सह के पिता अनिल कुमार ¨सह हरदोई में डीपीआरओ हैं। दोनों परिवार मूल रुप से सुलतानपुर के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में खलीलाबाद के टीचर्स कालोनी में घर बनवाकर रहते हैं। दोनों बहनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को दिया।
-
सरिता बनी कामर्शियल टैक्स आफिसर
जिले के बखिरा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे स्व. दूधनाथ यादव की पुत्री सरिता यादव का चयन कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर हुआ है। वे कदमा गांव की निवासी हैं। उनके चयन पर उनके भाई व वन्धुओं ने खुशी जताई है।
--