मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग के आठ किमी में यात्रियों की अग्निपरीक्षा
मेंहदावल तहसील मुख्यालय से निकलने के बाद बखिरा कस्बे तक की सड़क तो ठीक है। अब बखिरा से आगे बढि़ए तो फिर पूरा शरीर हिल जाना स्वाभाविक है। गाड़ी दो पहिया हो या चार पहिया इसके सवारों को भगवान से कुशलतापूर्वक यात्रा पूरी करने के लिए प्रार्थना करनी पड़ती है। यह खुशहाली में नहीं बल्कि मजबूरी में करनी पड़ती है।
संतकबीर नगर: मेंहदावल तहसील मुख्यालय से लेकर संतकबीर नगर तक 24 किमी लंबे मार्ग के एक तिहाई भाग का हाल बद से बदतर है। यहां आठ किमी के सफर में राहगीरों को अग्निपरीक्षा के दौर से गुजरना पड़ता है। कब किस गड्ढे में फंसकर कोई चोटिल हो जाय, कहा नहीं जा सकता है।
मेंहदावल तहसील मुख्यालय से निकलने के बाद बखिरा कस्बे तक की सड़क तो ठीक है। अब बखिरा से आगे बढि़ए तो फिर पूरा शरीर हिल जाना स्वाभाविक है। गाड़ी दो पहिया हो या चार पहिया, इसके सवारों को भगवान से कुशलतापूर्वक यात्रा पूरी करने के लिए प्रार्थना करनी पड़ती है। यह खुशहाली में नहीं बल्कि मजबूरी में करनी पड़ती है।
बखिरा से आगे बढ़ने पर हरदी, नौरों, बेलहसा,तिघरा, कोपिया आदि गांवों के सामने जिले की मुख्य सड़क का अस्तित्व खतम हो गया है।
साहब बनवा दीजिए सड़क
मेंहदावल निवासी वाहिद अली, सरफरा के रुदल यादव, बालूशासन के प्रधान पिटू राय व सांगठ के सर्वजीत यादव का कहना है कि एक बार खलीलाबाद से मेंहदावल तक का सफर करने के बाद फिर से जाने के लिए हिम्मत जुटानी पड़़ती है। सभी ने जिलाधिकारी से सड़क का नवनिर्माण करवाने की मांग की है।
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग राजीव निगम ने बताया कि बारिश के चलते सड़क टूट गई है। सड़क के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
मदरसे की जगह मस्जिद निर्माण का आरोप
बेलहर थानाक्षेत्र के औरहिया-मंझरिया में एक व्यक्ति ने मदरसे की जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। ग्राम निवासियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रोकवा दिया। निर्माण करवा रहे व्यक्ति को कागजातों के साथ दो दिन में पक्ष रखने को कहा गया।
औरहियां-मंझरिया निवासी मकबूल अहमद पुत्र मोहम्मद इद्रीस ने उपजिलाधिकारी मेंहदावल को पत्र भेजकर लिखा कि उन्होंने खुद की भूमि पर मदरसे का निर्माण करवाया गया है। गांव के कुछ लोग इसे मस्जिद बता रहे हैं। थानाध्यक्ष बेलहर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मदरसे के नाम पर मस्जिद निर्माण की शिकायत मिली थी। कागजातों को देखने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।