चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
धनघटा थानाक्षेत्र की पुलिस ने बुधवार की रात धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर के पास वाहनों की चेंकिग कर रही थी। उसी बीच एक व्यक्ति प्लेटिना मोटर साइकिल से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र की पुलिस ने बुधवार की रात धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर के पास वाहनों की चेंकिग कर रही थी। उसी बीच एक व्यक्ति प्लेटिना मोटर साइकिल से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ उसने
मोटर साइकिल चोरी की बात को कबूल लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को प्रजापतिपुर चौराहे पर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी। उसी दौरान प्लेटिना मोटर साइकिल से एक व्यक्ति आता दिखा। रोकने पर भागने का प्रयास करने लगा। पकड़कर उसे थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राज यादव पुत्र राम फेर यादव निवासी छतौनी बताया। मोटर साइकिल को बंडा बाजार से चुराई गई। गिरफ्तार चोरी के कार्य में काफी दिनों से लिप्त है।