165 वर्ष बाद, पितृ पक्ष से एक माह बाद आरंभ होगी नवरात्रि
अब तक पितृपक्ष के तत्काल बाद देवपक्ष (नवरात्रि) का आरंभ हो जाता था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 06:07 PM (IST)
संत कबीरनगर : अब तक पितृपक्ष के तत्काल बाद देवपक्ष (नवरात्रि) का आरंभ हो जाता था। हर तीन वर्ष पर अधिमास आता है। इस बार अद्भुत संयोग है कि पितृ विसर्जन के एक माह बाद नवरात्रि का आरंभ होगा। यह स्थिति 165 वर्षों बाद आई है।
सनातन संस्कृति के मर्मज्ञ आचार्य बृजराज त्रिपाठी ने बताया कि 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ होगा। इस बार अधिमास पितृपक्ष के तत्काल बाद पड़ने से यह अंतर आया है। खास बात है कि चक्रवार हर माह में अधिमास तीन वर्ष के अंतर पर पड़ते हैं। इस बार 55 वां अधिमास है। इसके प्रभाव से चतुर्मास अबकी वर्ष पांच माह का होगा। 25 अक्टूबर को विजयादशमी और देवोत्थान एकादशी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें