संतकबीर नगर में अश्लील गाने पर बराती-घराती भिड़े, शादी समारोह में जमकर चले लात-घूंसे; एक दर्जन घायल
मुड़िला गांव में शादी समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम पर अश्लील गाना बजाने को लेकर बराती और घराती आपस में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
अश्लील गाने को लेकर बराती-घराती में मारपीट हुई।
मुड़िला गांव में शादी समारोह के दौरान घटना घटी।
मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, पुलिस जांच जारी।
संवाद सूत्र, बखिरा। मुड़िला गांव में बीती रात शादी समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम पर अश्लील गाना बजाने को लेकर बराती और घराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।