नाई महासभा ने आपराधिक घटनाओं पर जताया आक्रोश
राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के घर के अंदर धरना दिया।
संत कबीरनगर : राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के घर के अंदर धरना दिया। बाद में दो पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने कहा कि नाई समाज व अति पिछड़ा समाज की सुरक्षा सरकार सुनिश्चित करे। कासगंज व फतेहपुर में अति पिछड़ा समाज की दो महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। अभी तक आरोपितों के खिलाफ काई कार्रवाई न होना प्रशासन की घोर लापरवाही है। कोरोना संकट में नाई समाज व अति पिछड़ा समाज को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाए। इतना ही नहीं इन मजूदरों को स्वरोजगार हेतु बिना शर्त राज्य सरकार अपनी गारंटी पर दो लाख रुपए ऋण की व्यवस्था भी करे। इस मौके पर चंद्र प्रकाश ठाकुर, रामाज्ञा शर्मा, धर्मपाल शर्मा, अशोक शर्मा, धनश्याम शर्मा, मनोहर शर्मा, अनमोल शर्मा, विनय शर्मा, शुभम शर्मा, रघुनाथ आदि मौजूद रहे।