संत कबीरनगर: BJP विधायक ने ओवरब्रिज पर सुरक्षा बढ़ाने और 'शाश्वत राय सेतु' नाम रखने की डीएम से की मांग
खलीलाबाद के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विधायक अंकुर राज तिवारी और सौरभ जायसवाल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
-1793618210985_m.webp)
पुल पर मजबूत जाली, स्पीड ब्रेकर, बेहतर लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही इसका नाम 'शाश्वत राय सेतु' रखने की मांग की।
HighLights
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर सुरक्षा उपायों की मांग।
मजबूत जाली, स्पीड ब्रेकर, लाइटिंग, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
मृतक छात्र शाश्वत राय के नाम पर पुल का नामकरण।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ राष्ट्र धर्म सेवा संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपे। अध्यक्ष ने कहा कि खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों की जिंदगी चली जा रही है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस पुल पर मजबूत एवं ऊंची सुरक्षा जाली, निर्धारित दूरी पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए।
रात में पर्याप्त रोशनी के लिए उच्च गुणवत्ता की लाइटिंग व्यवस्था की जाए। इस पुल के आसपास सीसी कैमरा लगाया जाए। जिससे दुर्घटनाओं की नियमित निगरानी की जा सके। कुछ दिन पूर्व यहां पर छात्र शाश्वत राय के हादसे में मौत हो गई थीं। इस पुल का नाम शाश्वत राय सेतु रखने की मांग की है।
इस पर खलीलाबाद के विधायक ने कहा कि वह इस पर प्रभावी पहल करेंगे। जिससे आगे किसी और की जिंदगी खतरे में न पड़े। आम जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरी है। वह शुरू से जनहित में अनेक कार्य करते रहे। सुरक्षा के इस मामले में भी संवेदनशील होकर पहल करेंगे। मृतक छात्र के स्वजन के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति है।
जो भी समस्याएं हैं,प्रशासन व संबंधित विभाग के माध्यम से वह दूर करने का प्रयास करेंगे। जिससे इस पुल से लोग दिन हो या रात, सुरक्षित आवागमन कर सकें। इस पर विधायक के साथ उनके कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।