सड़कों पर कीचड़,खेतों में हरियाली
बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस किया। खेतों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। उधर नगर व कस्बों में जलजमाव व कीचड़ से एक बार फिर लोगों की समस्या बढ़ी है।
संतकबीर नगर : बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस किया। खेतों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। उधर नगर व कस्बों में जलजमाव व कीचड़ से एक बार फिर लोगों की समस्या बढ़ी है।
खुशनुमा हुआ मौसम
आसमान में रह रहकर घिरते बादल एक बार फिर बरस गए। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। किसानों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें ऐसा लगा जैसे मन मांगी मुराद मिल गई। कितु सड़क, मोहल्ला, गांव, विद्यालय व कार्यालय में पानी लगने से समस्या हुई। विद्यालय से घर लौटने वाले विद्यार्थी भीगते हुए पहुंचे। राह चलते लोगों को ठहर का बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा।
जलजमाव से समस्या
पुरानी तहसील के दक्षिणी इंटर कालेज के पीछे सड़क पर जल जमाव से आवागमन में समस्या रही। गायत्री शक्तिपीठ से कोतवाली मार्ग पर जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। डीघा बाईपास, बिधियानी, स्टेशनपुरवा, बंजरिया आदि स्थानों पर पानी व कीचड़ से समस्या रही। क्षतिग्रस्त सड़क पर पानी लगने से राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। मोहल्ला, गांव व कस्बा जलजमाव व कीचड़ से सराबोर होने से राहगीरों को दुर्गति झेलनी पड़ रही है। खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल, औद्योगिक नगर, औद्योगिक क्षेत्र, रामनगर, सरैया, छोटी सरौली, स्टेशनपुरवा, घोरखल, पटखौली, बगहिया आदि स्थानों पर पानी लगा रहा।