संयुक्त राष्ट्र संघ अधिवेशन में न्यूयार्क जाएंगे सांसद
सांसद शरद त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा न्यूयार्क में छह से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 73 वें सामान्य सभा के अधिवेशन में प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित किया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा इस आशय का पत्र सांसद शरद त्रिपाठी को प्राप्त हुआ।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:31 PM (IST)
संतकबीर नगर: सांसद शरद त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा न्यूयार्क में छह से 13 अक्टूबर तक
आयोजित होने वाले 73 वें सामान्य सभा के अधिवेशन में प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित किया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा इस आशय का पत्र सांसद शरद त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। सांसद संयुक्त राष्ट्र सभा के लिए चयन होने से क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है। सांसद ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह संतकबीरनगर की महान जनता का स्नेह है जो संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें