तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से करता रहा दुष्कर्म
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के गांव एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से दुष्कर
संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के गांव एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से दुष्कर्म करने का मामला का प्रकाश में आया है। बुधवार को पीड़िता महिला थाना पर तहरीर देकर शादी करने का दबाव बनाने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।
थाना में दिए तहरीर में पीड़िता का कहना है कि जब उसका पति उससे दूर होने लगा तो गांव निवासी मान ¨सह उसके करीब आकर उसके दुख सुख में साथ देने का वादा किया। शादी करने का झांसा दिया और करीबी बढ़ गई तो शारीरिक संबंध भी बनाने लगा। समय अधिक बीतने लगा तो शादी करने का दबाव बनाया तो इंकार करके जानमाल की धमकी देने लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश कर रही है।