विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में नाबालिग ने चाचा पर लगाया जबरन निकाह का आरोप, मौलाना की वैधता पर उठे सवाल

Published: Sat, 29 Aug 2026 03:05 PM (IST)

संतकबीर नगर में एक नाबालिग ने अपने चाचा पर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नाबालिग ने चाचा पर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया।

  2. शिकायतकर्ता ने निकाह पढ़ाने वाले मौलाना की वैधता पर सवाल उठाए।

  3. पुलिस नाबालिग की उम्र और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, धनघटा, (संतकबीर नगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने अपने ही चाचा पर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि चाचा ने दबाव बनाकर अपनी बेटी से उसका निकाह करा दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नाबालिग अहमद अली पुत्र ताज मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके चाचा ने अपनी बेटी से उसका जबरन निकाह करा दिया। निकाह के बाद लड़की पक्ष की ओर से उसके परिवार को तरह-तरह से प्रताड़ित किए जाने और जहर खाकर जान देने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि इससे उसका परिवार भयभीत है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। मामला थाने तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच दबाव में निकाह कराए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने निकाह पढ़ाने वाले मौलाना की वैधता पर भी सवाल उठाया है। आरोप है कि मौलाना के पास निकाह कराने के लिए कोई वैध संस्था नहीं है और कथित तौर पर फर्जी रसीद के जरिए निकाह कराया गया।

मामले में सबसे बड़ा सवाल नाबालिग की उम्र को लेकर उठ रहा है। यदि निकाह के समय युवक नाबालिग था तो उसकी उम्र की पुष्टि किए बिना निकाह कैसे कराया गया, यह भी जांच का विषय है। हालांकि, निकाह के समय युवक की वास्तविक उम्र और लगाए गए अन्य आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- नेपाल जलप्रलय से बचकर लौटे अनिरुद्ध ने सुनाई खौफनाक आपबीती, बोला- 'देखते ही देखते बह गए लोग'

प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।