विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत कबीरनगर में नगर पंचायत कर्मी पर चाकू से हमला, सहकर्मियों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:21 PM (IST)

मेंहदावल में नगर पंचायत के कार्यालय सहायक रवि कुमार पर शुक्रवार शाम चाकू से जानलेवा हमला हुआ।  

घटना के बाद मेंहदावल थाने पर जुटे नगर पंचायत कर्मी।

घटना के बाद मेंहदावल थाने पर जुटे नगर पंचायत कर्मी।

HighLights

  1. कार्यालय सहायक रवि कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला।

  2. नगर पंचायत कर्मियों ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया।

  3. पुलिस ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मेंहदावल। नगर पंचायत में तैनात कार्यालय सहायक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नगर पंचायत कर्मियों में भारी नाराजगी है। 20 से अधिक कर्मी मेंहदावल थाने पर पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मेंहदावल पुलिस को दी गई तहरीर में प्रार्थी रवि कुमार पुत्र रमेश प्रजापति ने बताया कि वह नगर पंचायत मेंहदावल में आउट सोर्सिंग (कार्यालय सहायक) के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम 3.15 बजे वह मेंहदावल कस्बे के फल मंडी में जनगणना का कागज देने जा रहे थे। तभी सूरज पुत्र विश्वनाथ ने अकारण उन्हें गले में चाकू मार दिया। आरोप है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत कर्मियों में आक्रोश फैल गया। नगर पंचायत कर्मी राजेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, दिवाकर मिश्र, अवनीश त्रिपाठी, सूरज सहित 20 से अधिक लोग मेंहदावल थाने पर पहुंच गए। सभी ने थाने पर पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। कर्मियों का कहना है कि कार्यालय के कर्मचारी पर दिनदहाड़े हमला होना गंभीर मामला है।

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मियों में भय का माहौल बन जाएगा। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। घायल कर्मी का मेंहदावल सीएचसी में उपचार चल रहा है। नगर पंचायत मेंहदावल के अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह को शासन से अभी तैनाती मिली है। वह अभी ज्वाइन नहीं कर सके हैं, जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका।

मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।- रामाज्ञा सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मेंहदावल।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।