नये पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
भाजपा हैंसर बाजार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को धनघटा शिव मंदिर हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 08:40 PM (IST)
संतकबीरनगर : भाजपा हैंसर बाजार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को धनघटा शिव मंदिर हुई। मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान करके अभिनंदन किया किया गया। मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि मंडल का विस्तार कर नौजवानों को मौका दिया गया है। रामसंवारे व रोहित चौहान को उपाध्यक्ष, लालबिहारी लाल व शिवप्रसाद मद्देशिया को मंत्री, मुकेश जायसवाल को सेक्टर अध्यक्ष, अनिल कुमार को युवा मोर्चा का मंडल संयोजक, दयाशंकर, राणा प्रताप सिंह, विनय, बालेंद्र प्रजापति, सच्चिदानंद, प्रतीक उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर जीउत लाल, राम अशीष मिश्रा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें