Move to Jagran APP

ठंड के कहर से ठहर गई जिंदगी

संतकबीर नगर जिले में घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया। भगवान भाष्कर के दर्शन भी शुक्रवार को नहीं हुए। सर्द हवाओं से ठंड का कहर बढ़ गया और जिंदगी ठहर गई। गलन से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 10:38 PM (IST)
ठंड के कहर से ठहर गई जिंदगी

संतकबीर नगर : जिले में घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया। भगवान भाष्कर के दर्शन भी शुक्रवार को नहीं हुए। सर्द हवाओं से ठंड का कहर बढ़ गया और जिंदगी ठहर गई। गलन से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिन का अधिकतम 16.8 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन प्रमुख चौराहों, अस्पतालों व बाजारों में अलाव की व्यवस्था कराने में असफल रहा।

loksabha election banner

गुरुवार रात नौ बजे धरती पर घना कोहरा छा गया। इससे एक मीटर आगे दिखना बंद हो गया। प्रतिफल सभी मार्गाें पर वाहनों की गति धीमी हो गई। शुक्रवार को भोर में टहलने निकले लोगों को भी कोहरे से दो-चार होना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण तमाम लोगों ने टहलना बंद कर दिया और ठिठुरते हुए घरों को लौट गए। सुबह भी कोहरे में डूबी रही। दिन भर भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। गर्म कपड़े पहनकर आते-जाते हुए लोग दिखे। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने गर्म कपड़े खरीदे। ब्लोवर व हीटर भी खूब बिके। शहर और देहात में लोग घर के अंदर व बाहर में अलाव के पास बैठकर हाथ-पांव सेंकते हुए मिले। खलीलाबाद में सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वाले कारोबारियों को गलन से काफी दिक्कत हुई। ग्राहक भी कम पहुंचे ।

इस प्रकार घट-बढ़ रहा है तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

15 जनवरी - 16.8 -09.2

14 जनवरी - 13.9 - 09.1

13 जनवरी - 13.0 - 07.9

12 जनवरी - 15.2 - 08.4

11 जनवरी - 15.4 - 12.0

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.