विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत कबीरनगर: मगहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:00 PM (IST)

मगहर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर रिंकू चौहान की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मगहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक।

  2. खलीलाबाद के रिंकू चौहान की मौके पर ही मौत।

  3. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

संवाद सूत्र, मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत मगहर रेलवे स्टेशन के समीप इस्लामनगर अंडरपास के पास होम सिग्नल के निकट सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मगहर पुलिस मौके पर पहुंची और जीआरपी को इसकी जानकारी दी।

मृतक की पहचान खलीलाबाद कोतवाली के ग्राम मोहम्मदपुर कठार निवासी रिंकू चौहान (30) पुत्र बजरंगी चौहान के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजनों के मुताबिक, रिंकू सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से मजदूरी करने के लिए मगहर के लिए निकला था। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद सुबह साढ़े सात बजे उन्हें उसके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी सरोज प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।