विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:02 PM (IST)

संतकबीरनगर के खलीलाबाद में मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में युवक की मौत।

हादसे में युवक की मौत।

HighLights

  1. खलीलाबाद ओवरब्रिज पर बाइक हादसे में युवक की मौत।

  2. अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिरा।

  3. 18 वर्षीय शाश्वत राय को अस्पताल में मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर रविवार देर रात हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

घर लौटते समय मुखलिसपुर ओवरब्रिज की मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मेहदावल थाना क्षेत्र के केवटलिया अव्वल निवासी संजय राय के 18 वर्षीय पुत्र शाश्वत राय खलीलाबाद शहर के सूर्या गली स्थित सूर्या सदन में किराये के मकान में रहते थे। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मुखलिसपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह पुल से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरदहिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से स्वजन में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आखिर कब तक ढहती रहेंगी इमारतें? मलबे में दबकर थमीं पिता-पुत्र की सांसें... सरकार से बड़ा सवाल