विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा कबीर परिनिर्वाण स्थली : सांसद
दुनिया को शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले महात्मा कबीर की परिनिर्वाण स्थली को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां रंग- बिरंगे फव्वारों द्वारा कबीर साहब की जीवनी को प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार को कबीरचौरा परिसर में कार्यदायी संस्था वाप्कोस की डेटम टेक्नालाजी द्वारा आयोजित साउंड एंड लाइट प्रोजेक्ट के ट्रायल अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संसद शरद त्रिपाठी ने यह बातें कही।
संतकबीर नगर:दुनिया को शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले महात्मा कबीर की परिनिर्वाण स्थली को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां रंग- बिरंगे फव्वारों द्वारा कबीर साहब की जीवनी को प्रस्तुत किया जाएगा।
शनिवार को कबीरचौरा परिसर में कार्यदायी संस्था वाप्कोस की डेटम टेक्नालाजी द्वारा आयोजित साउंड एंड लाइट प्रोजेक्ट के ट्रायल अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संसद शरद त्रिपाठी ने यह बातें कही। उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली पूरे विश्व में प्रेम व सद्भाव का एकमात्र प्रतीक है। महात्मा कबीर ने मानव जाति और मानवता धर्म को स्थापित करने का कार्य किया। वर्तमान में पर्यटन की ²ष्टि से परिसर में 20 प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है। गुजरात के एडीजी वीके मल्ल ने कहा कि साम्प्रदायिकता को समाप्त करना ही उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। महंत विचार दास ने कहा कि कबीर चौरा के विकास में प्रधानमंत्री व सांसद का प्रयास सराहनीय है।सांसद ने प्रोजेक्ट का आरंभ करवाया।
इस दौरान प्रमुख सचिव गुजरात अनुराधा, सीमाकर कमिश्नर सुनील मल्ल, निदेशक संजय सिन्हा, भुटकुन , प्रोजेक्ट मैनेजर सन्तोष राणा, संजय शर्मा जनरल मैनेजर, उदय नारायण राय, सौरभ यादव, इंजीनियर सौरभ यादव, चेयरमैन संगीता वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा,डाक्टर हरिशरण शास्त्री, केशव दास, अर¨वद दास, सिब्तैन मुस्तफा, विजय तिवारी, मोनू वर्मा, राहुल कन्नौजिया, भोलू पासवान, भोलू ¨सह आदि मौजूद रहे।