Move to Jagran APP

सहज योग से परमात्मा का साक्षात्कार संभव

सहज योग से ही परमात्मा का साक्षात्कार संभव है। योग जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। बदलते परिवेश में समाज में सुख और शांति का समावेश करने के लिए योग का सहारा लिया जाना आवश्यक है। शनिवार को सहज योग एवं विश्व निर्मल धर्म द्वारा निकाली गई चैतन्य रथ यात्रा का धनघटा कस्बे में लोगों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:14 PM (IST)
सहज योग से परमात्मा का साक्षात्कार संभव
सहज योग से परमात्मा का साक्षात्कार संभव

संतकबीर नगर:सहज योग से ही परमात्मा का साक्षात्कार संभव है। योग जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। बदलते परिवेश में समाज में सुख और शांति का समावेश करने के लिए योग का सहारा लिया जाना आवश्यक है।

loksabha election banner

शनिवार को सहज योग एवं विश्व निर्मल धर्म द्वारा निकाली गई चैतन्य रथ यात्रा का धनघटा कस्बे में लोगों ने स्वागत किया। जनपद एवं आसपास के जिलों से आए हुए अनुयायियों ने सुबह ध्यान के बाद क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में सहज योग के बारे में बताते हुए आत्म साक्षात्कार प्रदान किया गया। जिला समन्वयक माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि सहज योग एक सूक्ष्म एवं जीवंत क्रिया है। इससे शरीर के अंदर की शक्ति का योग प्रकृति में व्याप्त परमात्मा की प्रेम शक्ति से हो जाता है। मौके पर धनघटा ध्यान केंद्र के समन्वयक चंद्रभूषण सोनी चंद्रदेव, श्रवण कुमार, आरएन. मिश्रा, सावित्री देवी, कृष्ण कुमार, भैरवनाथ, शुभम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.