विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे हुए रहस्यों से रूबरू
छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को हैंसर बाजार ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय/पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरेवा पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाध्यापक विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान संपूर्ण मानव जाति के लिए वरदान है।
संतकबीर नगर: छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को हैंसर बाजार ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय/पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरेवा पर हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाध्यापक विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान संपूर्ण मानव जाति के लिए वरदान है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी और हमारे देश में अच्छी वैज्ञानिक सोच वाली पीढ़ी का सृजन होगा। प्रदर्शनी के समन्वयक मेहदी हसन ने बच्चों को वर्षा जल संग्रहण, बुलेट ट्रेन, मिसाइल, चंद्रयान, कृत्रिम उपग्रह, भाप की इंजन, पुराने सिक्के व डाक टिकट, गर्म हवा का गुब्बारा आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के समापन तक बच्चे बस के अंदर उत्साहित दिखे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सुनील मिश्र, प्रियंका यादव, रंजना चौधरी, दुष्यंत यादव, स्नेहलता, सुनीता के अलावा समाजसेवी शैलेश यादव मौजूद रहे।