महिला सुरक्षा व यातायात नियमों की दी जानकारी
संतकबीरनगर : हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को यातायात नियमों की जान
संतकबीरनगर : हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को यातायात नियमों की जानकारी देकर महिला सुरक्षा के उपाय सुझाएं गए। अभिभावकों व छात्राओं को जानकारी देकर नियमों से अवगत कराया गया।
शहर के गोला चौकी प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह नवंबर यातायात माह है। याताया नियम का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है। अपनी व औरों की सुरक्षा के लिए सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। पैदल चलने के साथ वाहन चलाते समय भी सावधानी जरूरी है।
उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के ²ष्टि से सावधानियों पर अमल करने का आह्वान किया। घर, बाहर व अन्य
स्थानों पर सजग रहते हुए किसी भी समस्या पर तत्काल सूचना देने की अपील की। समय रहते सूचना व उचित कार्रवाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य धर्मदेव ¨सह सहित अनेक छात्राएं मौजूद रही।