Move to Jagran APP

मजबूत इरादों से इंदिरा ने किया देश का कुशल नेतृत्व

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कभी राजनीतिक हानि लाभ की ¨चता किए बिना सिर्फ देश हित में कार्य किया था। अपने प्रधानमंत्री रहने के दौरान पूर्वी पाकिस्तान को अलग देश बनवाने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बल का प्रयोग करने में उन्होंने कभी हिचक नहीं की। आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:01 PM (IST)
मजबूत इरादों से इंदिरा ने किया देश का कुशल नेतृत्व
मजबूत इरादों से इंदिरा ने किया देश का कुशल नेतृत्व

संतकबीर नगर : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कभी राजनीतिक हानि लाभ की ¨चता किए बिना सिर्फ देश हित में कार्य किया था। अपने प्रधानमंत्री रहने के दौरान पूर्वी पाकिस्तान को अलग देश बनवाने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बल का प्रयोग करने में उन्होंने कभी हिचक नहीं की। आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय ¨सह की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अपने निर्णयों से इंदिरा गांधी ने देश को मजबूत करने का कार्य किया था। बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने के साथ ही उन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म करने की दिशा में कदम उठाया था। सीमाओं पर सैनिकों का सम्मान बढ़ाने के साथ ही वह कूटनीति से दुनिया की राजनीति में भारत को अहम स्थान दिलाने में सफल थीं। अपने देश सेवा की भावना से उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी ने का कि पाकिस्तान का घमंड तोड़कर उन्होंने बड़ी संख्या में सैनिकों का आत्मसमर्पण करवाने के साथ ही नया देश बनवाने में महती भूमिका का निर्वाह किया था। राजनीति को उन्होंने नया आयाम दिलाने का कार्य किया था। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक यादव, अंबिका राय, कृष्णकुमार, नरेंद्र चौधरी, राजीव गौड़, संजय चौरसिया, गो¨वद लाल यादव, अखिलेश यादव, गुलाम हुसेन खान, बेचन यादव, सुजीत अग्रहरि, शेषनाथ मौर्य, कलिका यादव, पूर्व प्रधान जमाल अहमद, रामकृष्ण शुक्ला, अंजली देवी, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, त्रियुगी नारायण गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.