Move to Jagran APP

बंद मिले धान क्रय केंद्र तो सड़क पर उतरेंगे सपाई

किसानों का धान नहीं खरीदे जाने पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की चेतावनी दी

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM (IST)
बंद मिले धान क्रय केंद्र तो सड़क पर उतरेंगे सपाई

संतकबीर नगर : धनघटा के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान सोमवार को राजकीय धान क्रय केंद्र हरिहरपुर पहुंचे। केंद्र प्रभारी नदारद रहे और गोदाम पर ताला लटका मिला। उन्होंने मोबाइल पर केंद्र प्रभारी से बात कर खरीद प्रक्रिया शुरू करने को कहा। सभी किसानों का धान नहीं खरीदे जाने पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि अब धान क्रय केंद्र बंद मिले तो सपाई सड़क पर उतरेंगे।

loksabha election banner

पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने खुद मौके पर जो हाल देखा वह चिताजनक है। इससे किसानों के आरोपों की पुष्टि होती दिख रही है कि क्रय केंद्रों पर मनमाने रूप से आढ़तियों का गेहूं खपाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र प्रभारी अजय प्रकाश सिंह से बात करके चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर किसानों के धान की खरीद का कार्य नंबर लगाकर आरंभ नहीं किया गया तो इसे लेकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष जयराम यादव, महासचिव राजमन यादव, शैलेन्द्र यादव, सत्येंद्र यादव, राजकुमार, महेश वर्मा, गुड्डू राणा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली आज

संतकबीर नगर : कृषि कानून वापस लेने, किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेने और उनकी आय को बढ़ाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार को दोपहर 12 बजे से विशाल ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। यह जानकारी रैली के आयोजक युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने दी और बताया कि रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ मौजूद रहेंगे। रैली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोनी होटल से शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए मान्यवर कांशीराम स्टेडियम पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.