बखिरा झील के पानी से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी
बखिरा झील के किनारे बसे गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ के पानी से डूब कर खत्म हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
संत कबीरनगर : बखिरा झील के किनारे बसे गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ के पानी से डूब कर खत्म हो गई है। इस बीच लगातार हो रही बारिश और नदियों में आई बाढ़ के चलते झील भी उफना गई है। झील के पानी से धान के साथ ही सब्जी की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।
झील के किनारे बसे लगड़ीसई, कानापार, ढोढ़या, झुंगिया, शनिचरा, महला के साथ ही अन्य गांवों के किसान बड़ी मात्रा में सब्जी व धान की फसल लगाते हैं। इस बार झील में आए बेतहासा पानी से किसानों की फसल डूब गई। लालचंद निषाद, लीलावती, संदीप, गजेंद्र निषाद, रामकरन निषाद, जितेंद्र ने कहा कि वे सब पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें