हर क्षेत्र में बालिकाओं ने लहराया है परचम
आज बालिकाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। खेल हो या राजनीति बालिकाओं ने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
संतकबीर नगर : आज बालिकाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। खेल हो या राजनीति, बालिकाओं ने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीतना हो या राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होकर देश सेवा का काम, सभी स्थान को भारत की बेटियों ने सुशोभित किया है। यह बातें बाल कल्याण समिति संतकबीरनगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की वजह से लड़कियों के अनुपात में काफी कमी आई है। एशिया महाद्वीप में भारत की महिला साक्षरता दर सबसे कम है जो चिता का विषय है। विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश ने कहा कि कन्या पूजन प्राचीन काल से ही भारत की विशेषता रही है। इस दौरान विवेक खन्ना, अनुराधा खन्ना, दिलीप कुमार शुक्ला, नित्या शुक्ला, चंद्रमौली चौबे, रवि भूषण पांडे, पूनम पांडेय आदि मौजूद रहीं।