कांटामान सिंह में आइटीआइ भवन का शिलान्यास
बखिरा के कांटामान सिंह को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय विधायक राकेश सिंह बघेल ने शुक्रवार को आइटीआइ कालेज का शिलान्यास किया।
बखिरा: बखिरा के कांटामान सिंह को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय विधायक राकेश सिंह बघेल ने शुक्रवार को आइटीआइ कालेज का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा आइटीआइ भवन का निर्माण लगभग 12 करोड़ 67 लाख की लागत किया जाना है। चार करोड़ अवमुक्त हो चुका है। निर्माण कार्य शिलान्यास के साथ ही आरंभ हो गया है।
विधायक ने कहा कि आइटीआइ न सिर्फ स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करेगा, बल्कि इस संस्था के खुलने से आसपास के लोगों के लिए भी विभिन्न तरह के रोजगार का सृजन होगा। ग्राम प्रधान मंगल सिंह ने कहा इस क्षेत्र में विधायक के इस प्रयास के लिए सभी लोग शुक्रगुजार हैं। इस दौरान क्रांति सिंह, मनिराम यादव, बालरूप कन्नौजिया, राजेश गुप्ता, मारकंडेय पाठक, सुशील चौधरी, विवेका नंद वर्मा, मनोज चौधरी, अश्वनी जयसवाल आदि मौजूद रहे।