Move to Jagran APP

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी, सपा में शामिल

बड़े सियासी घटनाक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बेटे सहित समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। यादव 1996 में जनता दल के टिकट पर खलीलाबाद से सांसद रह चुके हैं। महागठबंधन की ओर से इसे यादव वोटों के सहेजने से जोड़कर देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 11:33 PM (IST)
पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी, सपा में शामिल
पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी, सपा में शामिल

संतकबीर नगर : बड़े सियासी घटनाक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बेटे सहित समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। यादव 1996 में जनता दल के टिकट पर खलीलाबाद से सांसद रह चुके हैं। महागठबंधन की ओर से इसे यादव वोटों के सहेजने से जोड़कर देखा जा रहा है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने महागठबंधन को ही प्रदेश में भाजपा को रोकने वाली ताकत बताया।

loksabha election banner

जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव पुत्र आलोक यादव के साथ पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव, केडी यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान सहित अनेक दिग्गजों की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वह अपने घर आ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने आजमगढ़ के रामाकांत यादव व बस्ती से राजकिशोर सिंह आदि को गुमराह कर टिकट हासिल किया। सुरेंद्र यादव ने 1996 में जनता दल के टिकट से चुनाव लड़कर बसपा के रामप्रसाद चौधरी को हराया था। तब 16 सीटों के समझौते में दो सीटों में एक सीट पर मेनका गांधी विजयी हुई थी। इसके पहले 1991 में भी जनता दल से उन्होंने चुनाव लड़ा था, हालांकि भाजपा के अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल से पराजित होकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 1998 में सुरेंद्र यादव ने किस्मत आजमाई थी। कितु छठवें स्थान पर संतोष करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.