पशुपालन से किसान हो सकते हैं मालामाल
उत्तर प्रदेश पशुधन विकास के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक डा. वीके सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हक में कई योजनाएं चला रही है। पशुपालन से किसान मालामाल हो सकते है। अब किसानों को पशुओं से सिर्फ दूध ही नहीं मिल रहा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
संत कबीरनगर : उत्तर प्रदेश पशुधन विकास के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक डा. वीके सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हक में कई योजनाएं चला रही है। पशुपालन से किसान मालामाल हो सकते है। अब किसानों को पशुओं से सिर्फ दूध ही नहीं मिल रहा, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
डा. सिंह गुरुवार को तामेश्वरनाथ में कृषि प्रबंधन तकनीकी योजना (आत्मा) के तहत आयोजित पशुधन गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान के पास दो दुधारू गाय है तो उसे केसीसी योजना के तहत एक लाख रुपये मिलेगा। अब यह जरूरी नहीं है कि किसान के पास खेत होगा तभी उसे केसीसी का लाभ मिल पाएगा। किसान अपने पशुओं का ठीक से संरक्षण करें। अब सेक्स सीमेन से गाय सिर्फ बछिया दे रही है। अब तो तमाम किसान गाय के गोबर का भी बेहतर उपयोग कर रहे हैं। खेतों में कीटनाशक की जगह गोबर, घी और शहद का मिश्रण प्रयोग कर हम बेहतर लाभ दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने गाय को माता का दर्जा इसलिए दिया था। क्योंकि गोवंश ही मानव जीवन के आधार थे। इस दौरान मुख्य रूप से डा. आरएल यादव, रामकृष्ण भारती ने उपस्थित किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।