नशे में चलाऐंगे गाड़ी तो संकट में पड़ जाएगा परिवार
संतकबीर नगर नशे में चलाएंगे गाड़ी तो संकट में पड़ जाएगा आपका परिवार। यातायात के नियम दुर्घटनाओं पर रोक के माध्यम हैं। वाहन चलाते समय हेल्मेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें वरना दिक्कत में आ जाएंगे।
संतकबीर नगर: नशे में चलाएंगे गाड़ी तो संकट में पड़ जाएगा आपका परिवार। यातायात के नियम दुर्घटनाओं पर रोक के माध्यम हैं। वाहन चलाते समय हेल्मेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें, वरना दिक्कत में आ जाएंगे।
शनिवार को खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर सरौली गांव के सामने व खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस कर्मी लोगों को रोककर इसी प्रकार समझाने का प्रयास करते दिखे। यातायात प्रभारी संतोष मिश्र ने कहा कि सीट बेल्ट, हेलमेट आदि आपात स्थिति में जीवन की सुरक्षा करते हैं। पुलिस तो कानून व्यवस्था का पालन करवाती है। इसी क्रम में नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इससे कई परिवारों की खुशियों पर संकट पैदा हो जाता है। इस दौरान कृष्णानंद पांडेय, अजय राय, सुनील कुमार, रवि प्रकाश समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
समस्याओं का कराया जाएगा निराकरण
संतकबीर नगर : जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। धनघटा थाने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिया। कहा कि सभी 14 मामलों का 15 दिन में निस्तारण कराया जाएगा। भूमि विवाद के दस मामलों के निस्तारण के लिए डीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की। कहा कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। महुली थाने पर एसडीएम योगेश्वर सिंह और सीओ अंबरीश भदौरिया ने लोगों की समस्याएं सुनी। इसी तरह जनपद के अन्य थानों पर भी वरिष्ठ अधिकारियों और थानेदारों के सम्मुख समस्याएं प्रस्तुत हुईं।