Move to Jagran APP

सफल नहीं होगा सपा-बसपा गठबंधन: सेतवान

भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। यह गठबंधन सफल नहीं होगा। यह छलावा साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवेशन से वापस आने के बाद रविवार को खलीलाबाद डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 10:53 PM (IST)
सफल नहीं होगा सपा-बसपा गठबंधन: सेतवान
सफल नहीं होगा सपा-बसपा गठबंधन: सेतवान

संतकबीर नगर : भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। यह गठबंधन सफल नहीं होगा। यह छलावा साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवेशन से वापस आने के बाद रविवार को खलीलाबाद डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब-जब राजनैतिक दलों ने गठबंधन किया कभी भी सफल नहीं हुआ। वर्ष 1971 में इमरजेंसी के दौरान गठबंधन हुआ फिर भी सफल हुआ। एक बार अटल के जमाने में गठबंधन हुआ और पांच वर्ष तक सरकार चली। देश के चौकीदार के डर से गठबंधन हुआ है। इन दोनों गठबंधन के कोई नेता नहीं है। प्रदेश में जीत भी गए तो सरकार नहीं बना पाएंगे। भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संतकबीरनगर आ रहे है। मंडलीय बूथ सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.