Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

संतकबीर नगर : भाजपा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का शनिवार को जनपद आगमन पर कार्यकर

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM (IST)
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

संतकबीर नगर : भाजपा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का शनिवार को जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।खलीलाबाद के सरैया बाईपास पर सभी ने फूल मालाओं से लादकर नारे लगाया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी का कुशलक्षेम पूछकर संगठन की मजबूती व सरकार की नीतियों से जन-जन को परिचित कराते हुए लाभांवित कराने का आह्वान किया।

loksabha election banner

नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के लखनऊ से गोरखपुर जाने की सूचना पर कार्यकर्ता सरैया बाईपास पहुंच गए। जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आभार है जो मुझे इस काबिल समझा गया। मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए वह पुरजोर प्रयास करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी जी, क्षेत्रीय दुर्गा राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन नरायन ¨सह,पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय ,जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय,जिला महामंत्री जगदंबालाल श्रीवास्तव, नपा खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, राजेश ¨सह, जिला मंत्री दयाराम , आनंद त्रिपाठी,ज्ञानेन्द्र मिश्र,जोखई ¨सह फतेहबहादुर ¨सह , दुर्गा पाण्डेय, किरण प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी धनन्जय पांडेय,सत¨वदर पाल जज्जी,अत्रिमुनि राय, सासंद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, मण्डल अध्यक्ष हरिकेश चौरसिया,राम मिलन दूबे, उदयराज यादव, , अनिरूध्द शुक्ल, गुड्डू वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, हैप्पी राय, सचिन राय, भगवान दास वर्मा, घनश्यामदास विडला ,दिवाकर ¨सह, गोरख कन्नौजिया ,सत¨वदर पाल, श्रीमन नारायण ,हरीश राय , र¨वद्र त्रिपाठी, कमलेश ,रामू यादव, निरंजन लोहिया ,अनिरुद्ध पाण्डेय, विजय चौबे, शनि कुमार, रबी कन्नौजिया ,बनार्जी अग्रहरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.