कबीर ने समाज को जोड़ने पर दिया जोर : सुरेश पासी
कबीर ने हमेशा ही समाज को जोड़ने की बात कही है। कबीर के विचार हमारे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।उनके विचारों को अंगीकृत करने से व्यक्ति का जीवन सफल हो जाएगा।
संतकबीर नगर : कबीर ने हमेशा ही समाज को जोड़ने की बात कही है। कबीर के विचार हमारे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।उनके विचारों को अंगीकृत करने से व्यक्ति का जीवन सफल हो जाएगा।उक्त बातें प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने गुरुवार को कबीर चौरा स्थित कबीर के समाधि और मजार पर मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि कबीर जैसे सन्त की देश को आज भी जरूरत है। जिनके बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।कबीर बाह्य आडम्बरों के सख्त विरोधी थे।जिसके लिए उन्होने आजीवन संघर्ष किया। हमारे प्रधानमंत्री भी कबीर के विचारों का पालन करते हुए सबका साथ सबका विकास करने में विश्वास रखते हैं।जिसके परिणाम स्वरूप आज पूरा देश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।कबीर चौरा पहुंचने पर पूर्व सभासद अवधेश ¨सह, प्रदीप कन्नौजिया,विजय प्रकाश कान्दू, कुबेर गुप्ता, अमरेश तिवारी, सन्तोष गुप्ता ने मंत्री को बुके देकर तथा माला पहना कर स्वागत किया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम ललित चौधरी,सत¨वदर ¨सह जज्जी,निरंजन लोहिया,अमित श्रीवास्तव,आनन्द त्रिपाठी, विजय बहादुर ¨सह, विवेकानंद वर्मा,विजय तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।