Move to Jagran APP

गोशाला में लगी आग से झुलसी दो गायों की मौत

बड़का पुरवा गांव के राजेश त्रिपाठी की घर के सामने सड़क के किनारे गोशाला है। राजेश हर दिन की भांति गोशाला में बीते गुरुवार को दोनों गायों को खूंटे में बांधे थे। अगले दिन सुबह गोशाला में अचानक आग लग गई। पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजेश की नींद खुली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:20 PM (IST)
गोशाला में लगी आग से झुलसी दो गायों की मौत

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें बंधी दो गाय झुलसकर मर गईं। वहीं इसमें रखा गया भूसा, लकड़ी आदि सामान जल गए।

loksabha election banner

बड़का पुरवा गांव के राजेश त्रिपाठी की घर के सामने सड़क के किनारे गोशाला है। राजेश हर दिन की भांति गोशाला में बीते गुरुवार को दोनों गायों को खूंटे में बांधे थे। अगले दिन सुबह गोशाला में अचानक आग लग गई। पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजेश की नींद खुली। गांव के लोगों ने इन गायों को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन खूंटे में बंधी दोनों गाय झुलसकर मर गईं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना पर लेखपाल गांव पहुंच कर क्षति का आकलन किए।

डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात चुरा ले गए चोर

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के बेलाडीह गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात को एक मकान के पीछे जंगले की ग्रील तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। घर में रखे डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

महुली थानाक्षेत्र के बेलाडीहा गांव के निवासी बृजेश पाण्डेय पुत्र भानू प्रकाश का गांव के किनारे पक्का मकान है। वह परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद बीते गुरुवार की रात सोने चले गए। चोरों ने दो अलमारी के लाक को तोड़ दिया। गृहस्वामी बृजेश पाण्डेय के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखा लगभग डेढ़ लाख नकदी, अलमारी में रखी सोने की तीन चेन, चार मंगल सूत्र, दो झुमका, सात झाला, दो बाली, नौ अंगूठी, दो कंगन, चांदी का सिक्का सहित लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। अलमारी से कई जरूरी कागजात भी लेकर चले गए। इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार की सुबह हुई। उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.