डीपीआरओ ने की निर्माण कार्यो की जांच
संतकबीर नगर: डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी शनिवार को खलीलाबाद ब्लाक के दो ग्राम पंचायतों में पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:26 PM (IST)
संतकबीर नगर: डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी शनिवार को खलीलाबाद ब्लाक के दो ग्राम पंचायतों में पहुंचे। इन्होंने यहां के कार्यों की जांच की। खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत भरपुरवा की जांच की। शिकायतकर्ता द्वारा खड़ंजा, नाली निर्माण एवं कुएं के मरम्मत कार्य में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग किए जाने की बात कही थीं। जांच के दौरान समस्त कार्य पूर्ण पाए गए। वित्तीय अनियमितता की शिकायत गलत निकली। वहीं खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत तामेश्वरनाथ में पहुंचे डीपीआरओ ने तामेश्वरनाथधाम स्थित पोखरे की साफ-सफाई अपनी मौजूदगी में करवाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें